अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार आपका स्वागत करता हैं.

***Important : All members are requested to deposit Annual Membership of Rs. 365 through Online Mode or Offline Mode for the Financial Year 2025-2026 as soon as possible *Note: All members ( Member Id upto 1880) are requested to login by using your member id and password ( First alphabet of your name in CAPITAL and last four digit of your registered mobile number For example: bharat , 9991114321 then password is B4321)
contact-bg-an-01
Welcome To Our Family

अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार का परिचय

अरोडा भारत की सवर्ण जाति है जिसके पूर्वज आर्यवंशी श्रीराम की पीढी से पैदा हुए अरूट जी महाराज को माना जाता है। अरोडा जाति के लोगों को भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है| अविभाजित भारत में सिंध, बहावलपुर, मुल्तान, झंग, व पश्चिम राजस्थान अरोडा के गढ. थे। स्वतंत्रता के उपरांत अधिकतर अरोडा पंजाब, हिमाचल,हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, यूपी व राजस्थान आदि स्थानों पर बस गए।

आजादी के दौर में सबसे अधिक नुकसान इसी समाज को हुआ। पाकिस्तान में बसे अरोड़ा जाति के लोगों को अपने घर-बार, जमीन जायदाद छोड.कर भारत में लगभग खाली हाथ आना पड़ा। महल सरीखे घरों में रहने वालों को खुले आसमान के नीचे सोना पड़ा। न जाने कितनी औरतों, बच्चों को हैवानियत का शिकार होना पड़ा। लगभग 10 लाख लोगों को अपनी शहीदी देनी पड़ी। बताया जाता है कि पाकिस्तान से आने वाली पूरी की पूरी रेलगाड़ी में सवार लोगों को मार दिया गया। इतनी त्रासदी झेलने के बाद हमारे समाज के लोगोे ने हौंसला नहीं छोड़ा। समाज के लोगों ने अपने निर्वासित जीवन में छोटे से छोटा काम किया परंतु किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया। नजीतन उनके इसी हिम्मत व जज्बें की बदौलत आज हमारा समाज गर्व से सिर उठाकर जीने के काबिल बना। धीरे धीरे हमारे समाज ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया।

उत्तर व पश्चिम भारत में हमारे समाज के प्रभुत्व को देखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हुई और राजनीतिक स्वार्थों के चलते हमारे समाज को बांटने का खेल शुरू हुआ। रोटी कपड़ा और मकान व समाज में अपना स्थान की आपाधापी में हमारा समाज आपसी तालमेल को खोने लगा। आपसी मेलजोल न होने की वजह से हमारा समाज राजनीति का शिकार हो गया जिसकी वजह से हम छोटे छोटे गुटों में विभक्त हो गए। जिसके कारण हमारा समाज सरकारी नौकरियों में राजनीति के क्षेत्र में पिछड़ता गया।

इससे हमारे समाज में असंतोष उत्पन्न होने लगा। सामाजिक असंतोष को देखते हुए पूरे देश में समाज को एक करने के लिए विभिन्न संस्थाओं की स्थापना हुई परंतु लगभग सभी संस्थाए या तो राजनीति की या धार्मिकता की भेंट चढ. गई। समाज में हो रहे विघटन को रोकने के लिए सिरसा की पावन धरती पर गैर राजनीतिक व गैर धार्मिक उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की स्थापना 13 जनवरी 2011 को की गई। लगभग 13 वर्षों के इस सफर में इस समय लगभग 2 हजार परिवार इस संस्था से जुड़े हैं। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की स्थापना 14 उद्देश्यों को लेकर की गई। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार आज एक वटवृक्ष की मांनिंद समाज को एकत्र करने की दिशा में अग्रसर है।

an-img-01
Our gallery

Our Events

contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
an-img-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01
contact-bg-an-01

अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के उदेश्य

जब भी किसी संस्था का गठन होता है तो वह किसी विशेष उदेश्य को लेकर होता है । परन्तु मुख्य उदेश्य के साथ द्वितीयक उदेश्य भी होते है जो कि समानान्तर चलते रहते है । अरोड़ा समाज परिवार का मुख्य कार्य अरोड़ा समाज को एक मंच पर लाना है इसलिए इस मुख्य उदेश्य के साथ अन्य उदेश्य भी निर्धारित किए गए । हालांकि परिवार के कार्यों के समय व परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन स्वाभावकि है । प्रारम्भिक रूप से परिवार के लिए निम्न विशेष उदेश्य निर्धारित किए गए:-
  • 1. बिखरे हुए अरोड़ा समाज को एकत्रित करना ।
  • 2. अरोड़ा समाज के वर्गों जैसे मुलतानी, झांगी, अरोड़ा, खत्री आदि को एक समान आदर देना एवं एक मंच पर लाकर अरोड़ा समाज को एकत्रित करना ।
  • 3. अरोड़ा समाज की समाजिक गतिविधियों के लिये समाज का सामुदायिक केन्द्र (भवन) का निर्माण करना
  • 4. अरोड़वंश समाज की फैली कुरीतियो को मिटाना ।
  • 5. अरोड़ा समाज की समाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी तय करना ।
  • 6. समाज में छोडी हुई विवाहिता स्त्री को ससुराल में पुनः बसाना ।
  • 7. अरोड़ा समाज की युवा विधवाओं का पुनः विवाह करवाना ।
  • 8. समाज में अनाथ बच्चों का पालन पोषण करना व उन्हे पढा लिखाकर योग्य बनाना ।
  • 9. प्रत्येक अरोड़ा परिवार में अरोड़ा जाति का इतिहास पहुॅंचाना ताकि वे स्वजाति के बारे में जान सके।
  • 10. आदर्श विवाह को बढावा देना व ऐसा करनें वाले को सम्मानित करना ।
  • 11. पारिवारिक मिलन समारोह करवाना ।
  • 12. राष्ट्रीय त्यौहारों को एक मंच पर मनाना ।
  • 13. पारिवारिक झगडों को समाप्त करवाना ।
  • 14. अरोड़ा समाज परिवार के सभी सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त करना ।
  • 15. कन्या भ्रृण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को रोकने का प्रयास करना ।
इन उदेश्य को पूर्ण करना संस्था का प्राथमिक कार्य समझा गया । यह भी तय किया गया कि संस्था द्वारा जो भी कार्य किया जाऐगा या जो भी योजना बनाई जाऐगी वह इन उदेश्य को नजर में रखते हुए ही तैयार की जाएगी तथा परत दर परत लागू करने की लगातार कोशिश जारी है ।
an-img-01

हमारी उपलब्धियां एक नजर में

* समाज के त्यौहारों को एक मंच पर मनाना अनवरत जारी है।
* लगभग 50 जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क व्यवस्था की गई।
* असंगठित क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए रोजगार हैल्पलाईन जारी की जिसके माध्यम से लगभग 200 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया।
* परिवार के सदस्यों के लिए आकस्मिक सहायता के लिए इमरजेंसी हैल्पलाईन जारी की गई। जिसके द्वारा 24 घंटे पूरे देश में सहायता उपलब्ध है।
* आपसी सहमति से लगभग 250 मामलों को सुलझाया गया।
* विवाह योग्य वर वधु के लिए हैल्पलाईन जारी की गई जिसके माध्यम से लगभग 200 लोगों ने लाभ उठाया।
* मेडिकल कार्ड जारी कर परिवार के सदस्यों को कम दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
* निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कानूनी प्रकोष्ठ बनाया गया।
* शहीदों के लिए विभाजन विभिषिका स्मृति स्थल का निर्माण कार्य जारी है।
* लगभग 10 जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की विवाह के समय सहायता उपलब्ध करवाई गई।
* शिक्षा ग्रहण कर रहे परिवार के बच्चों के लिए कैरियर काउंसिल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
* कोरोना महामारी के समय 199 परिवारों को भोजन, दवाईयां व अन्य सहायता दी गई।
* पूरे देश में समाज को जोड.ने के लिए वैबसाईट जारी की गई।
* परिवार के बच्चों को जिन्होंने विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं उन्हें अरोड.वंश रत्न व अरोड.वंश गौरव पुरस्कार सम्मान प्रतिवर्ष दिया जा रहा है।
* विगत वर्षों में 7 जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई है
class image

अरोडवंशी परिवार के 810 जातियों / अल्लो की सूची


1. अखलेजे 2. अगंदा 3. अकारी 4. अघले 5. अजायती 6. अथडेजे 7. अधरेजे 8. अंगी 9. अचरु 10. अछपानेवाले 11. अच्छपरानी 12. अजमानी 13. अजहाली 14. अठरेजा 15. अथरेजे 16. अन्द 17. अनन्दा 18. अन्दरानी 19. अन्दाहमुखी 20. अन्देमानी 21. अनेजे 22. अपन 23. अपनेजे 24. अपनबी 25. अबरानी 26. अभवानिये 27. अम्बायवादी 28. अमरिये 29. अलुंगिये 30. अलूचे 31. अस्तावाधी 32. असरानी 33. असीजे 34. अपहून 35. अवहर 36. अबयाए 37. आनी 38. ;आद्ध 39. आकली 40. आभटे 41. आमरे 42. आहूजे

43. इच्छुपुजानी 44. इलाहाबादी

45. उत्तराधी 46. उधरेकी 47. उपावेजे.उबावेजे 48. उतरेजे

49. एघरे 50. एजियाल 51. एदानी 52. एलानहादियो 53. एलेसवी

54. ओतरेजे 55. ओपारगे 56. ओरतेजा 57. ओरगिये

58. ककड़े 59. कचरा 60. कतरेजे 61. ककरानी 62. कगड़ा 63. कटारिये 64. कठोरे 65. कथल 66. कथूरिये 67. कंधरे 68. कतरपाल 69. कन्तोड़ 70. कन्धारी 71. करवे 72. करतने 73. करानी 74. कलातरा 75. कनड़े 76. कपकजे 77. कमालपुरिये 78. करमानी 79. करपालजही 80. करबाट 81. करसेजे 82. करन्दी 83. करात 84. करेजे 85. करोड़ी 86. करोडे 87. कलड़ा 88. कलेरमा 89. कवातड़े 90. कवारजही 91. कवायर 92. कामरे 93. कालड़े 94. कामली 95. काठपाल 96. किमरिये 97. कीरतिये 98. कोनी 99. किरानिये 100. कुम्हार ;कुमारद्ध 101. कुलपलेजे 102. कुण्डे 103. कूमरे 104. केहर 105. केसाजही 106. केसरा 107. केकड़े 108. कोरिया 109. कोरतानी 110. कोयल 111. काट 112. कुरड़ 113. कुक्कड़ 114. कुरले 115. कुब्बे 116. कुकरेजे 117. केतला 118. केरे 119. केहरपोने 120. केतरे 121. कोचर

122. खड़ 123. खवामिये 124. खपरेजें 125. खरेजे 126. खरोदे 127. खाहरे 128. खेते 129. खोसरे 130. खोरिये 131. खेतो 132. खोतड़े 133. खण्डपुरिये 134. खण्डपुर 135. खदसेजा 136. खभानी 137. खरबंदे 138. खरगोश 139. खारी 140. खेकभांजे 141. खेरवाट 142. खोराने 143. खेत्रपाल 144. खुम्बारी 145. खट्टर 146. खेरे 147. खुंगर

148. गक्खड़ 149. गरपिये 150. गन्द 151. गगे 152. गंगे 153. गगनेचे 154. गवरानी 155. गगवानी 156. गगनेजे 157. गगड़ 158. गंध 159. गम्भीर 160. गंड 161. गलोटे 162. गजेजई 163. गरगा 164. गलानिये 165. गगलानी 166. गावड़ी 167. गावे 168. गांधी 169. गाले 170. गाड़ी 171. गाडखेल 172. गागडे 173. गिरधर 174. गिलहरी 175. गिरहोत 176. गिलोतरे 177. गीला 178. ग्रन्थ 179. गुरीजे 180. गोरचन्दे 181. गुरिये 182. गुलकानिये 183. गुलाटी 184. गुरलानी 185. गूजर 186. गुट्टी 187. गुटतोड़ 188. गुट 189. गुड्डी 190. गुलवघर 191. गूम्बर 192. गेरे 193. गोचिज 194. गोगिये 195. गोरुनरे 196. गोट 197. गोरुवाड़े 198. ग्रोवर 199. गोरतते 200. गोटारे 201. गोरसयानी 202. गोरायत 203. गोवारे 204. गोरुवत्ते 205. गोरे

206. घुमार 207. घघरे 208. घावरे 209. घीक 210. घुलानिये 211. घुलाटिये 212. धुंडीमोड़ 213. घेही 214. घोरे 215. घोग 216. घोघे

217. चकड़ 218. चटकारे 219. चलतर 220. चढ़े 221. चटयानिये 222. चकदे 223. चलेजे 224. चहगें 225. चनोनिये 226. चचक 227. चचरे 228. चनन पौत्रे 229. चराई पोत्रे 230. चगाये 231. चनवाद 232. चराये 233. चटाके 234. चकने 235. चनन 236. चाबे 237. चावले 238. चानने 239. चाँदना 240. चिलड़े 241. चिलाने 242. चुगत्तिये 243. चोपे 244. चौबरे 245. चोथानी 246. चोतडे 247. चोटीकपा 248. चोटीपट 249. चोटमुरादे 250. चोटलद 251. चाहल 252. चुघ 253. चुण्ड

254. छलवेजे 255. छलडारा 256. छपरे 257. छबीले 258. छाबड़े 259. छैल 260. छोरे 261. छोकरे 262. छाहड़ 263. छकड़ 264. छूत 265. छोडे

266. जसोवे 267. जनीचावला 268. जपके 269. जगरान 270. जन्डवाई 271. जदानी 272. जतवानी 273. जन्नी 274. जाकन 275. जावा 276. जाजे 277. जाँदनी 278. जुगे 279. जुलाहे 280. जुनेजे 281. जेसहगी 282. जोथे 283. जोखाने 284. जमरेजे 285. जनवेजे 286. जांजीबेल 287. जोजीचन्द 288. जेसिंघिये 289. जोसींगे 290. जैसघंडी 291. जोभी 292. जसूजे

293. झाँव 294. झाँझरे 295. झझर 296. झाम

297. टारिये 298. टक्कर 299. टक्कर टेक 300. टक्करेजे 301. टटयानी 302. टनोजिये 303. टाँडरे 304. टाटरेजे 305. टाटरा 306. टेजे ;टुटेजेद्ध

307. ठटई 308. ठक्कर 309. ठकनोजिये 310. ठकराल 311. ठठयारे 312. ठठानीवारे 313. ठाठभूरे 314. ठांड 315. ठुड्डी 316. ठाकरे 317. ठोभरे

318. डढ्ढी 319. डडडंग 320. डंगडाई 321. डटाईये 322. डडोहे 323. डाहे 324. डांग 325. डागरी 326. डावरे 327. डूंगर 328. डूमरे 329. डूमने 330. डोडे 331. डींगरे 332. डरेजे 333. डेवरी 334. डोमेजे 335. डोडेजे

336. ढंगढेरे 337. ढाढवानि 338. ढटावरेजे 339. ढटावने 340. ढान्डे 341. ढानिये

342. तपंगर 343. तंचे 344. तलवार 345. तरवानी 346. तनेजे 347. तरपके 348. तलोजे 349. तकोजे 350. ततरेजे 351. तरवानी 352. तंगिये 353. तगतोड़ 354. तागड़े 355. तरोने 356. तरीकिये 357. तांगा 358. तांगल 359. तारा 360. तानेवली 361. ताकरा 362. तातने 363. तीगरे 364. तिन्ने 365. तुरीजे 366. तेजा 367. तोलवाटरीन 368. तोते 369. तोतलानी 370. तोवरेजे 371. ताबड़े 372. तिगड़े

373. थथड़े 374. थरेजे 375. थाथरा

376. दाहोरा 377. दरगन 378. दहरानी 379. दहोचा 380. दाहोले 381. दाहड़े 382. दाबड़े 383. दिंगा 384. देचे 385. दोवरेजे 386. दोल 387. दोपे 388. दरजे 389. दामड़ी 390. दारले 391. दुम्बवाल 392. देमला 393. दोए 394. दमकतरे 395. दादरे 396. दानिये 397. दुधावने 398. दोहुजे 399. दुरीजे 400. दोखरे

401. धरमेरे 402. धमीजे 403. धगलानी 404. धरवानी 405. धरकबंदिये 406. धरकमार 407. धवारिये 408. धरेजे 409. धतूरिये 410. धुनी 411. धींगड़े 412. धोन ;धवनद्ध 413. धूड़िये 414. धूमरे

415. नचासी 416. नगई 417. नगरानी 418. नहगंदी 419. नरुले 420. नगरेजे 421. नारंग 422. नागपाल 423. नागिये 424. नागे 425. नागुरु 426. नागरे 427. नालवा 428. नन्दवाने 429. नासा 430. निवाहिये 431. निओले 432. नेमके 433. नोगराही 434. नोरोजे 435. नोगरे

436. पसरीचे 437. पवेजे 438. पनवाटी 439. पपडेजे 440. पंचनदे 441. परुथी 442. पजांवे 443. पजांजही 444. परदे 445. पर्जमने 446. परेयानी 447. पनेरट 448. परचन्डा 449. पंजे 450. पडतने 451. पनवानी 452. पयलठे 453. पालसिया 454. पाहवे 455. पायेहाजी 456. पाहूजे 457. पातलिया 458. पुनतेजे 459. पुलपलेजते 460. पुंछी 461. पीडी 462. पेलानी 463. पोपले 464. पोपलाया 465. पोजे 466. पहा 467. पुजारे 468. पोपा 469. पोहली 470. पोसरे 471. पपनेजे

472. फुटेले 473. फाडके 474. फतोहे 475. फोबचे 476. फुलचढ़ा 477. वतरे 478. बदेराजे 479. बग्गे 480. बठले 481. बडेजे 482. बलूजे 483. बड़यानी 484. बड़तने 485. बनेले 486. बलवानी 487. बलन्दी 488. बजाज 489. बब्बर 490. बरेजे 491. बहदानी 492. बलाने 493. बवेजे 494. बगाई 495. बदवेजा 496. बदानी 497. बलूचे 498. ब्रह्मवर 499. बागीचा 500. बायड़ 501. बावेजी 502. बाघले 503. बाँबरी 504. बांगे 505. बांगपालिये 506. बाजूनेगे 507. बिहीजे 508. बिल्ले 509. बेराया 510. बुधरेजे 511. बेहड़ 512. बोटे 513. बोगरे 514. बोहरा 515. बर्मन 516. बांदे 517. बुट्टी 518. बोटी

519. भगतानी 520. भवासनिये 521. भहकानी 522. भरमेजे 523. भडेजे 524. भत्राईये 525. भंगरेजे 526. भठेजे 527. भटयानी 528. भकरिये 529. भसीजे 530. भमरेजे 531. भभवानिये 532. भकनेजे 533. भनीजे 534. भवेसेजह 535. भभंवई 536. भभरानी 537. भटनेरी 538. भभराने 539. भगड़े 540. भम्भेले 541. भडनावी 542. भडारिये 543. भाटिया 544. भागजई 545. भातेफतहेजा 546. भानिये 547. भाठे 548. भालिये 549. भावने 550. भालने 551. भारवाही 552. भुडानी 553. भूडी 554. भुलानी 555. भुचानी 556. भुड्डी 557. भूसे 558. भुळे 559. भोरानिये 560. भोलाने 561. भोडे 562. भोरपालने 563. भुसरी 564. भेदानी

565. मगंचावने 566. महावन्द 567. मनचन्दे 568. मरग 569. मलिक 570. मच्छर 571. मलहोने 572. मक्कड़ 573. महगड़ 574. मडीजे 575. मलर 576. मुरादे 577. मोंगे 578. मनोचे 579. मगंवाने 580. मरकने 581. महन्दीरते 582. मगंलानी 583. मदान 584. मनह 585. मलूजे 586. मतोके 587. मठरे 588. मन्टरयार 589. मकरानी 590. मनलूजा 591. मगंमछेर 592. मरवाईये 593. मुटनेजे 594. मगलानी 595. महतानी 596. मंजी 597. मनडे 598. मकानी 599. मानकटाहले 600. माओंपोने 601. मानिये 602. माटे 603. माठ 604. मरानमगो 605. मिढ़े 606. मुरादावादी 607. मुधीजे 608. मुखरे 609. मुझारने 610. मुहंयाल 611. मुजाल 612. मुखीजे 613. मुजराल 614. मीरांरण 615. मेकमदन 616. मेदराह 617. मेंडे 618. मोलीवाड़े 619. मोहरिये 620. मोगले 621. मोलरे 622. मोले 623. मोटे 624. मोरगी 625. मोरलियाँ 626. मरेजे

627. रसेवट 628. रतरे 629. रखीजे 630. रंगबुले 631. रहेजे 632. रचपातूनी 633. रमली 634. रचासोश्यानी 635. रहानिये 636. रडी 637. रडवोहरे 638. रतवानी 639. रपकजी 640. रमाई 641. रखरेजे 642. रढीजे 643. रजवानिये 644. रबारे 645. रलवाइये 646. राजपाल 647. रामगदी 648. रावल 649. राजानी 650. राजवे 651. रायेजेवी 652. राजोये 653. रादोढा 654. राहोजी 655. रारिचे 656. रायेमानवी 657. राजदे 658. राजवेडा 659. रामदेव 660. रायेवाला 661. रिछपाल 662. रिछपटोदा 663. रुखे 664. रुठीजे 665. रेलन 666. रेली 667. रेवड़ी 668. रोकबाये 669. रीडी 670. रोडीराम 671. रोसीधारने

672. लकड़े 673. लगानी 674. लखानी 675. लंगड़ 676. लटानी 677. ललते 678. लहीजे 679. लखिये 680. लखीजे ;लीखाद्ध 681. लडानिये 682. लखड़ी 683. लमल्ली 684. लाखड़े 685. लातीपाल 686. लुंड ;लूणाद्ध 687. लूथड़ा 688. लूम्बढ़ 689. लल्ले 690. लुलेजे 691. लुधेरे 692. लूनिये 693. लोची 694. लोगन 695. लेखड़े 696. लोहाने 697. लूमड़े 698. लेई 699. लोहिये 700. लोटे 701. लोपाल

702. वरे 703. वनोचे 704. वझारे 705. वकवादे 706. वरपाली 707. वधवे 708. वढ़खाने 709. वते 710. वरमानी 711. वजसीजे 712. वरदाऊ 713. वल्हीटियर 714. वनरंजा 715. वलीजे 716. वमरेंज 717. वहेड़ 718. वधरानी 719. वयानरेजे 720. वतराने 721. वदईये 722. वखावने 723. वलडी 724. वटारे 725. वतरेंजे 726. वन्वडे 727. वबीजे 728. क्यानी 729. वलवेच 730. वडेरे 731. वातराने 732. वासदेव 733. वासन 734. वोगर 735. वेनीवखाली 736. वेदखाने 737. वैड 738. वधीजे 739. वेटा

740. शक्करसिधे 741. शेगरी 742. शोरे

743. सपडे 744. सखरे 745. सवाटिया 746. सधवानिये 747. संगीलोडी 748. संडोजे 749. सधवरे 750. सहवाई 751. सगाई 752. सवारेजई 753. सटोपा 754. सचदेव 755. सपरेचा 756. संगोटिये 757. सला 758. सन्देसी 759. सठखेरे 760. संगी 761. सजेया 762. सडाने 763. सचदेवा 764. सती 765. सजा 766. सबनी 767. सतीजे 768. सनीजे 769. सबेड़ 770. सहूरिये 771. सखीवोटी 772. साखपुरिये 773. सीकरी 774. सिक्के 775. सूरी 776. सुखीजे 777. सुगन्धा 778. सेठी 779. सोनी 780. सोढ़ी 781. सोभरेजे 782. सन्धोज 783. सलूजे 784. सावरी 785. सचूंरिये 786. सुबंगी 787. सुनता 788. सेतिये 789. सोसाडीन 790. सूतड़े

791. हडप 792. हजरती 793. हंस 794. हंडोजे 795. हरनेजे 796. हतिया 797. हरेजा 798. हदिया 799. होंडईय 800. होकड़े 801. हफदमी 802. हहोजे 803. हरमेजे 804. हाडी 805. होडा 806. हडे 807. हरयानी 808. हरली 809. हिन्दयान 810. होजे

अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के भविष्य की योजनाएः-

1- विभाजन विभषिका स्मृति स्थल के निर्माण को पूरा करना।
2-शहीद मदन लाल ढींगरा के नाम पर किसी विश्वविद्यालय में चेयर स्थापित करवाना।
3-परिवार के बच्चों के लिए कम्पयूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
4-परिवार के बच्चों को उच्च स्तर पर नौकरी दिलवाने के लिए एकेडमी की स्थापना करना।
5-परिवार के वीरों, बुद्धिजीवियों के नाम से भवन व चौकों का नामकरण करवाना।
6-पूरे देश व विदेश में रह रहे अरोड़ा परिवार को एक मंच पर लाने का प्रयास करना।